मंगलवार, 12 अगस्त 2008

प्यार का बंधन अटूट …

प्यार का बंधन अटूट …

प्यार का बंधन अटूट,

प्रभु का अनमोल उपहार ,

प्यारा सा रिश्ता अटूट ,

हमारी संस्कृति की सौगात …।

ऐसा पवित्र बंधन अटूट,

जिसमे बंधे हम और तुम,

मेरे दु:ख में तुम दु:खी,

और मेरी चोट का दर्द तुम्हे …।

भाई-बहन का रिश्ता प्यारा,

संसार का यह बंधन न्यारा,

उस डोर से बंधा हूँ मैं,

ऐसा पावन त्योहार हमारा …।

तेरा आशीष मुझे चाहिए,

तेरा दुलार मुझे चाहिए,

यही चाहना तुझसे बहना ,

तेरा पुचकार मुझे चाहिए ....

अब इस ब्लॉग की मेरी बहनों के लिए –

आपने दिया बहुत अनुराग,

आप सभी बहनों को प्रणाम,

हे ईश्वर, मुझे वह शक्ती दे,

करुँ मैं आप सबका जीवन भर सम्मान …।

शुभकामनाओं के साथ ......

आपका,

केशव सिंघल

यह काव्य 16 अगस्त 2008 के लिए. वर्तनी की कुछ ग़लतियों के लिए माफी.

अच्छा बनकर जीवन पथ आलोकित करू मैं ....

अच्छा बनकर जीवन पथ आलोकित करू मैं ....

बहुआयामी गुणो से भरपूर बनू मैं,

सामाजिक मान्यताओं में उन्नत रहूँ मैं,

हर ओर अपनी भूमिका का निर्वाह करू मैं,

अच्छा बन जाऊँ मै ... सफल बन जाऊँ मैं ...

अच्छा बनकर जीवन पथ आलोकित करू मैं ....

रचनात्मकता मेरे जीवन का लक्ष्य हो,

उल्लास मेरे जीवन कर्म का मर्म हो,

साहस मुझमें हर पल सबसे आगे हो,

अच्छा बन जाऊँ मै ... सफल बन जाऊँ मैं ...

अच्छा बनकर जीवन पथ आलोकित करू मैं ....

व्यावहारिकता का हर चरण सीखूँ मैं,

पढ़ने-लिखने में आगे रहूँ मैं,

नवनिर्माण कार्य में आगे रहूँ मैं,

अच्छा बन जाऊँ मै ... सफल बन जाऊँ मैं ...

अच्छा बनकर जीवन पथ आलोकित करू मैं ....

आत्मनिर्भर बन जाऊँ मैं,

उर्जावान बन जाऊँ मैं,

साहसिक बन जाऊँ मैं,

अच्छा बन जाऊँ मै ... सफल बन जाऊँ मैं ...

अच्छा बनकर जीवन पथ आलोकित करू मैं ....

शुभकामनाओं के साथ,

केशव सिंघल

खरगोश और कछुए की कहानी …

खरगोश और कछुए की कहानी …

मित्रों,

आपने कछुए और खरगोश की कहानी तो सुनी ही होगी. जब दोनों में दौड़ हुई तो कछुआ इसलिए जीत गया क्योंकि खरगोश दौड़ के दौरान सो गया था. उस दिन खरगोश बहुत दु:खी था कि वह धीमी गति से चलने वाले कछुए से हार गया. अब उसने दुबारा दौड़ के लिए सोचा और दूसरे दिन कछुए से फिर दौड़ लगाने को कहा. इस बार खरगोश जीत गया और कछुआ हार गया.

अब कछुआ दु:खी था कि वह दौड़ में हार गया. उसने भी सोचा की खरगोश से कैसे जीता जाए.

अगले दिन कछुए ने खरगोश से कहा की आज फिर दौड़ करें, पर इस बार दौड़ उस पेड़ तक की होगी. खरगोश ने कहा ठीक है और दौड़ शुरू हुई . और खरगोश बहुत तेजी से भागा, पर यह क्या रास्ते में नदी आ गयी और वह यह सोच कर रुक गया कि नदी के उस पार पेड़ तक कैसे पहुंचा जाए और पास में कोई पुल भी नहीं था. इस कारण से खरगोश को नदी के किनारे रुकना पढ़ा, जबकि कछुए ने अपनी धीमी गती के बावजूद दौड़ जीत ली क्योंकि वह नदी में तैर कर उस पेड़ तक पहुँच गया. इस बार खरगोश बहुत दु:खी था कि वह इसलिए हार गया क्योंकि उसे तैरना नहीं आता.

अब खरगोश दु:खी था.

अगले दिन खरगोश और कछुआ दोनो मिले और खरगोश ने कहा कि नदी के इस और की दौड़ में मैं जीता, पर नदी के उस पार तक की दौड़ में तुम जीते. इस पर कछुआ बोला की खरगोश भाई आगे से हम दोनो जीत सकते हैं यदी तुम और हम मिलकर चलें. फिर क्या हुआ, जानते हैं । दौड़ फिर प्रारम्भ हुयी और इस बार की दौड़ में खरगोश की पीठ पर कछुआ बैठा था नदी के किनारे तक. किनारा आने पर कछुए की पीठ पर खरगोश बैठ गया और इस प्रकार दोनो ने नदी पार की और दोनों एक साथ उस पेड़ तक पहुँच गए जहाँ तक की दौड़ थी. इस बार दोनो ही जीते और इस प्रकार ख़त्म हुयी खरगोश और कछुए की कहानी.

शनिवार, 9 अगस्त 2008

यह सच है ....

यह सच है ....

यह तो इस गली का मिज़ाज गर्म है,

बातों को इधर-उधर करना उनका कर्म है,

यह ख्वाब की अब बातें नहीं, हकीकत है,

यह सच है - उसने तुम्हे चाहा बहुत है .....

शुभकामनाओं सहित,

केशव सिंघल

उसने कहा ... मैने कहा ...

उसने कहा ... मैने कहा ...

उसने कहा कि प्यार एक ख्याल बन के रह गया है ...................

मैने कहा कि ख्याल तू इतना रख कि तेरा ख्याल हकीकत में बदल जाए ...

उसने कहा कि सवाल तू अब मत कर क्यों कि यह जिंदगी खुद एक सवाल जो बन गयी है ...

मैने कहा कि जिंदगी में सवालों के जवाब तू इस तरह ढूंढ कि सवाल ही आसान हो जाए और सवाल में जवाब अपने आप मिल जाए ...

शुभकामनाओं के साथ,

केशव सिंघल