मैं घोर अज्ञान के घोर अंधकार में उत्पन्न हुआ था।
मेरे गुरुओं ने ज्ञान रुपी प्रकाश से मेरी आँखे खोलकर मुझे इस संसार को देखने, समझने और जानने का अवसर दिया।
मैं मेरे सभी गुरुओं को सादर नमन करता हूँ.
शुभकामनाओं के साथ,
केशव सिंघल
5 सितंबर 2008
अपनी बात अभिव्यक्त करने का प्रयास, चाहे वे आपके विचारों से भिन्न ही क्यों ना हों .... पाठकों की टिप्पणी का स्वागत है, पर भाषा शालीन हो, इसका निवेदन है .... - केशव राम सिंघल
मैं घोर अज्ञान के घोर अंधकार में उत्पन्न हुआ था।
मेरे गुरुओं ने ज्ञान रुपी प्रकाश से मेरी आँखे खोलकर मुझे इस संसार को देखने, समझने और जानने का अवसर दिया।
मैं मेरे सभी गुरुओं को सादर नमन करता हूँ.
शुभकामनाओं के साथ,
केशव सिंघल
5 सितंबर 2008
समझ आता नहीं –
दिल के हाल की चर्चा क्या करूँ …
मन दु:खाया मेरा बहुत उसने
दिल चुराया बार-बार मेरा उसने
दिल के हाल की चर्चा क्या करूँ
अब तो आँखें भर आती हैं बार-बार ….
मन दु:खाया कहाँ चली गयी वह
दिल चुराया कहाँ छुप गयी वह
दिल के हाल की चर्चा क्या करूँ
अब तो हाल होता बेहाल है बार-बार ….
समझ आता नहीं –
दिल के हाल की चर्चा क्या करूँ …
शुभकामनाओं के साथ,
केशव सिंघल
वर्तनी की कुछ ग़लतियों के लिए माफी।
आशातीत सकारी सोच
निराश-खिन्न व्यथा से भरा मन
कितना ही उदास-दु:खी हो जीवन
लाओ मन में आशातीत सकारी सोच
बनाओ रास्ता सफलता की ओर ...
रखो यही सोच ..... रखो यही सोच .....
शुभकामनाओं के साथ,
केशव सिंघल
सकारी = सकारात्मक, निश्चयात्मक
आशातीत = आशा से भरपूर
नोट: वर्तनी की ग़लतियों के लिए माफी।
आओ शुरू करें एक और स्वाधीनता संग्राम …
देश की बेटियों के नाम …. देश की बेटियों के नाम ….
मित्रों, यह कविता उन सभी बहनों और बेटियों की भावनाओं को अभिव्यक्त करने की एक कोशिश है, जो नारी-विकास के लिए प्रयासरत हैं. आइये, हम भी शामिल हों बदलते नए भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास की यात्रा में. शुभकामनाओं के साथ.
आपका,
केशव सिंघल
नोट - वर्तनी की कुछ गलतियों के लिए माफी।