बुधवार, 3 जनवरी 2018

समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले


*समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले*

सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्री बाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा प्रचार-प्रसार के लिए अनेक कार्य किए। वे भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य की अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने अछूत बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी। वे पहले किसान विद्यालय की संस्थापक भी थीं।



सावित्रीबाई ने अपने पूरे जीवनकाल में हर जाति और धर्म के लिये काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी और कीचड़ फैंका करते थे, लेकिन वे कभी भी अपने उद्देश्य से डगमगाई नहीं।

10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया था।

प्रतिवर्ष तीन जनवरी को सावित्री बाई फुले जयन्ती मनाई जाती है।

देश की पहली महिला शिक्षिका और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता के लिए जनजागरण की प्रेरणास्रोत को सलाम !

- केशव राम सिंघल

http://profile-keshavramsinghal.blogspot.in/
Email - keshavsinghalajmer@gmail.com

*Please keep visiting my blogs and keep commenting too.*

कोई टिप्पणी नहीं: