मंगलवार, 3 मार्च 2020

भारत की जनगणना 2021 से सम्बंधित मकान सूचीकरण का कार्य


भारत की जनगणना 2021 से सम्बंधित मकान सूचीकरण का कार्य

भारत का राजपत्र दिनांक 9 जनवरी 2020 के अनुसार भारत की जनगणना 2021 से सम्बंधित मकान सूचीकरण का काम 1 अप्रेल 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक होना है। भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 7 जनवरी 2020 के अनुसार भारत की जनगणना 2021 के सम्बन्ध में मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना के सम्बन्ध में अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए निम्न जानकारी एकत्रित की जाएगी -
1 - भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नंबर)
2 - जनगणना मकान नंबर
3 - जनगणना के मकान के फर्श, दीवार तथा छत में प्रयुक्त सामग्री
4 - जनगणना मकान के उपयोग
5 - जनगणना मकान की हालत
6 - परिवार क्रमांक
7 - परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
8 - परिवार के मुखिया का नाम
9 - परिवार के मुखिया का लिंग
10 - क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य से सम्बंधित है?
11 - मकान के स्वामित्व की स्थिति
12 - परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
13 - परिवार में रहने वाले दम्पत्तियों की संख्या
14 - पेयजल का मुख्य स्रोत
15 - पेयजल स्रोत की उपलब्धता
16 - प्रकाश का मुख्य स्रोत
17 - शौचालय की सुलभता
18 - शौचालय का प्रकार
19 - गंदे पानी की निकासी
20 - स्नानगृह की उपलब्धता
21 - रसोईघर और एलपीजी / पीएनजी की उपलब्धता
22 - खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
23 - रेडियो / ट्रांजिस्टर
24 - टेलीविजन
25 - इंटरनेट सुविधा
26 - लैपटॉप / कंप्यूटर
27 - टेलीफोन / मोबाइल फोन / स्मार्ट फोन
28 - साइकिल / स्कूटर / मोटर साइकिल / मोपेड
29 - कार / जीप / वैन
30 - परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाला मुख्य अनाज
31 - मोबाइल नंबर (केवल जनगणना सम्बन्धी सूचना के लिए)

1 से 5 तक के विवरण भवन से सम्बंधित, 6 - 7 परिवार के विवरणों (पूर्णतः अथवा अंशतः आवासीय उपयोग में लाए गए जनगणना मकान के लिए) सम्बंधित, 8 से 10 परिवार मुखिया से सम्बंधित, 9 से 31 सामान्य परिवार से सम्बंधित जिसमें 23, 24, 26, 27, 28 और 29 परिवार द्वारा धारित परिसम्पत्तियों के सम्बन्ध में है।

यहाँ यह बताना भी जरूरी होगा कि साल 2021 में भारत की जनगणना से पहले अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन किया जाएगा। इसके लिए कृपया इस ब्लॉग में पूर्व में दिए लेख 'राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) 2020' पढ़े। अधिक जानकारी के लिए आप जनगणना विभाग की वेबसाइट http://censusindia.gov.in/ देख सकते हैं।

- केशव राम सिंघल

कोई टिप्पणी नहीं: