बुधवार, 26 अप्रैल 2023

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day)

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day)

=================

आज यानी 26 अप्रैल के दिन प्रतिवर्ष विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया जाता है। विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) की स्थापना विश्व बौद्धिक संपदा संस्था (WIPO - World Intellectual Property Organization) द्वारा 2000 में इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी।


विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2023 के उत्सव का विषय "महिला और बौद्धिक संपदा: त्वरित नवाचार और रचनात्मकता " है, जो नवाचार और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है।


बौद्धिक संपदा (Intellectual property) किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा सृजित कोई संगीत, साहित्यिक कृति, कला, खोज, प्रतीक, नाम, चित्र, डिजाइन, कापीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेन्ट आदि को कहते हैं। जिस प्रकार कोई किसी भौतिक धन (Physical Property) का स्वामी होता है, उसी प्रकार कोई बौद्धिक संपदा का भी स्वामी हो सकता है।


विश्व बौद्धिक संपदा सूचकांक को निर्मित करते समय विश्व के कुल 55 देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों का सर्वेक्षण किया गया था। इन 55 देशों में से संयुक्त राज्य अमेरिका को प्रथम स्थान प्रदान किया गया, जबकि वेनेजुएला को अंतिम स्थान पर रखा गया। इस सूचकांक में वर्ष 2022 में भारत को 43 वाँ स्थान प्रदान किया गया।


सभी को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


- केशव राम सिंघल 



कोई टिप्पणी नहीं: